
कल दिनक 10/6/024 को ऑल इंडिया नेशनल नृत्य प्रतियोगिता शिमला हिमाचल प्रदेश में तीन दिवसीय 8 जून से 10 जून को संपन्न हुई। प्रतियोगिता में रेवाड़ी गुरुटेक सोसाइटी निवासी भव्या रोहिला और पूर्वी रोहिला दोनों बहनों ने दिल्ली के बाद लगातार दूसरी बार भी हिमाचल में हुई प्रितियोगिता में कथक युगल शास्त्रीय नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर रेवाड़ी का नाम रोशन किया। दोनों रोहिला बहनों ने कथक समूह-शास्त्रीय नृत्य और अर्ध शास्त्रीय नृत्य दोनो मैं भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूर्वी रोहिला ने सोलो में भी शास्त्रीय नृत्य में द्वितिय स्थान प्राप्त किया। जिस पर पिता लोकेश रोहिला और माँ रेनू और दादी सुशीला देवी व गुरुजी जीतेंद्र जी ने आशीर्वाद दिया। माता,पिता, भव्या व पूर्वी ने गुरुजी का आभार व्यक्त किया जिनकी कठोर मेहनत से बेटियों ने प्रथम साथ प्राप्त किया। ब्लिस स्कूल की प्रधानाचार्या ममता मैडम व स्कूल स्टाफ ने भी बधाइयां दी और कहा कि दोनों हमारे भारत के चमकते सितारे हैं।
