आवाज़News24x7-कौन होगा लोकसभा का स्पीकऱ ? इसे लेकर आज सुबह 11 बजे वोटिंग होगी। एनडीए के उम्मीदवार ओम बिरला हैं तो वहीं इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के सुरेश हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष में इस पद को लेकर तनातनी चल रही है। वोटिंग से पहले ये जान लीजिए कि क्या कहते हैं आंकड़ों के समीकरण। ओम बिरला का पलड़ा भारी है। क्योंकि लोकसभा में इंडिया अलायंस के इस वक्त 233 सांसद है, अगर स्पीकर के लिए वोटिंग होती है तो इंडिया गठबंधन को झटका लग सकता है क्योंकि उसके 5 सांसदों ने अभी तक शपथ नहीं ली हैं, इसलिए वो वोटिंग में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
अब तक किन सांसदों ने शहपथ नही ली हैं-
18 वीं लोकसभा का पहला संलद सत्र शुरु हो चुका है। कई सांसदों ने अभी तक शपथ नहीं ली हैं। नमें तृणमूल कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा, दीपक अधिकारी, शेख नुरुल इस्लाम, समाजवादी पार्टी के अफजल अंसारी, कांग्रेस के सांसद शशि थरूर शामिल हैं। निर्दलीय अमृतपाल सिंह और शेख अब्दुल राशिद भी आज होने वाली वोटिंग में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। क्योंकि इस वक्त अमृतपाल डिब्रूगढ़ और राशिद इंजीनियर दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।
लोकसभा में किसकी कितनी ताकत ?
लोकसभा चुनाव में बीजेपी भले ही पूर्ण बहुमत से चूक गई हो लेकिन बीजेपी के गठबंधन NDA को पूर्ण बहुमत मिला। एनडीए के 293 सांसद जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं, जिसमें बीजेपी के अकेले 240 सांसद हैं।
NDA
BJP 240
TDP 16
JDU 12
शिवेसना 7
LJP 5
RLD 2
जनसेना 2
JDS 2
अपना दल 1
HAM 1
NCP 1
UPPL 1
AGP 1
AJSU 1
SKM 1
———-
कुल 293
वहीं दूसरी ओर अगर इंडिया ब्लॉक गठबंधन की बात करें तो लोकसभा चुनाव में विपक्ष बहुमत के आंकड़े से काफी पीछे है। लोकसभा में 234 सांसद चुनकर पहुंचे थे। लेकिन अब ये सीट कम हो गई है क्योंकि राहुल गांधी ने वायनाड सीट छोड़ दी है और अखिलेश यादव कन्नौज सीट छोड़ दी है।
I-N-D-I-A
कांग्रेस 98
SP 37
TMC 29
DMK 22
शिवसेना UBT 9
NCP (S) 8
RJD 4
लेफ्ट 8
AAP 3
JMM 3
IUML 3
VCK 2
NC 2
KEC 1
RSP 1
BAP 1
MDMK 1
RSP 1
——————-
कुल 233