सोनीपत मेयर  निखिल  मैदान का कांग्रेस से इस्तीफा, दिल्ली में भाजपा की सदस्यता लेंगें_दिल्ली NCR सोनीपत से बृजेश मालवीय युगेस्वर की रिपोर्ट_

Repoter 👉brijeshji malviy yugeswer

*सोनीपत मेयर  निखिल  मैदान का कांग्रेस से इस्तीफा, दिल्ली में भाजपा की सदस्यता लेंगें*

_दिल्ली NCR सोनीपत से बृजेश मालवीय युगेस्वर की रिपोर्ट_

हरियाणा के सोनीपत के कांग्रेस के मेयर निखिल  मैदान भाजपा की सदस्यता दिल्ली में लेंगें  उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और दायित्व को छोड़ते हुए कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

उन्होंने इस्तीफे के पीछे विकास को कारण बताया है, वहीं कहा है कि वे कांग्रेस में रह कर कुछ परिस्थितियों के कारण कार्य नहीं कर पा रहे है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर  अपने  इस्तीफे की प्रति भी डाली है। लेकिन ट्वीटर पर उनका स्टेटस नहीं बदला है। वे स्टेटस में लगी फोटो में अभी राहुल गांधी के साथ दिखाई दे रहे हैं और भूपेंद्र हुड्‌डा व दीपेंद्र हुड्डा के फोटो भी साथ हैं। उन्होंने कहा है कि सोनीपत को विकास पथ पर आगे बढ़ाना ही उनका लक्ष्य है।
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान को भेजे इस्तीफे में मेयर निखिल मदान ने कहा है कि वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!