भूख हड़ताल के दोरान आतिशी कि बिगड़ी तबीयत ,ICU में हैं भर्ती- आवाज़NEW24x7

आवाज़NEW24x7-दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी सिंह 5 दिन से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर थी। मंगलवार तड़के तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां डॉक्टरों की टीम ने बताया कि आतिशी का शुगर लेवल गिरकर 36 होने के कारण तबीयत बिगड़ गई है। वही एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टरों ने आईसीयू वार्ड में एडमिट किया हैं। बिगड़ती तबीयत को देखते हुए ये हड़ताल खत्म कर दी गई। दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने यह घोषणा की है।

दिल्ली सरकार की क्या थी मांग

दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर आतिशी भूख हड़ताल पर बैठी हुईं थी। केंद्र और हरियाणा से पानी दिए जाने की मांग कर रहीं थी। मंगलवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखेंगे और विपक्षी दलों के साथ संसद में भी दिल्ली के जल संकट का मुद्दा उठाएंगे।

संजय सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र

संजय सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखते हुए कहा कि “आतिशी 5 दिनों से भूख हड़ताल पर थीं। उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही थी। डॉक्टर उनसे हड़ताल तोड़ने को कह रहे थे। कल रात से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उनका शुगर लेवल 36 था। डॉक्टरों ने सुझाव दिया कि उन्हें तुरंत भर्ती कराना होगा अन्यथा उनकी जान जा सकती है। उन्हें सुबह 3:30-4 बजे एलएनजेपी के आईसीयू में भर्ती कराया गया। वह अभी भी आईसीयू में हैं। हम दिल्ली का पानी छोड़ने के लिए पीएम मोदी को पत्र लिख रहे हैं। आतिशी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म की जा रही है, लेकिन हम संसद में अपनी आवाज उठाएंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!