39 वें चक्रधर समारोह के आयोजन की तैयारियां शुरू, कलेक्ट्रेट में हुयी बैठक, आयोजन को लेकर लिए गए सुझाव….

Repoter 👉 vikash Gupta

चक्रधर समारोह के गरिमामय आयोजन हेतु प्राप्त सुझावों के अनुसार होगा कार्यक्रम-कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल


फाईल फोटो
बैठक में चक्रधर समारोह के आयोजन पर उपस्थित जनों ने अपने विचार रखे, कार्यक्रम का आयोजन पूर्व की भांति रामलीला मैदान में किए जाने की बात रखी गई। जिस पर वहां खिलाडिय़ों को आयोजन के पश्चात मैदान को लेकर होने वाली असुविधा का पक्ष भी खेल प्रेमियों के द्वारा दिया गया, साथ ही आयोजन के पश्चात मैदान को खिलाडिय़ों को पुन: व्यवस्थित करने का सुझाव दिया गया। चक्रधर समारोह के आयोजन के समयावधि के संबंध में पूर्व की भांति 10 दिनों तक समारोह आयोजित किए जाने का मत रखा गया।

देश के प्रसिद्ध कलाकर होगें शामिल


इसी के साथ स्थानीय कलाकारों को भी मंच प्रदान करने का सुझाव दिया गया। खेल प्रतियोगिताएं भी चक्रधर समारोह के आयोजन का हिस्सा रही हैं, इसी क्रम में इस वर्ष भी कुश्ती और कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित करने का सुझाव दिया गया, बैठक में शामिल कुछ सदस्यों के द्वारा आयोजन शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम, नटवर स्कूल मैदान व नगर निगम ऑडिटोरियम में किए जाने की भी बात रखी गयी।


      


बैठक में उर्वशी देवी, प्रिंसेस विजयश्री देवी सिंह,  जगदीश मेहर, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम पूनम सोलंकी,  सुभाष पाण्डेय,  नटवर सिंघानिया,  मनोज श्रीवास्तव,  दिनेश जायसवाल,  संतोष अग्रवाल, प्रो.अम्बिका वर्मा, दीपक पाण्डेय,  देवेश शर्मा,  तन्मय दास गुप्ता,  हुतेन्द्र शर्मा,  युवराज सिंह आजाद,  नरेश शर्मा,  एच.आर.तिवारी, सनत,  अविनाश पाठक,  राजेश जैन, अमित गुप्ता, शेख ताजीम,  रोहिताश्व बेहरा, श्री श्याम देवकर,  शैलेष राज सिंह, सुश्री बासंती वैष्णव,  चंद्रा देवांगन, श्री राकेश शर्मा,  दीपक चंद्र दास, राजेश पटनायक,  महावीर अग्रवाल, अनुपम पाल,  बलवीर शर्मा, सुरेन्द्र पांडेय,  दक्ष कुमार यादव,  प्रदीप कुमार श्रृंगी,  सुरेन्द्र कुमार,  अनिल गोड़,  हेमचन्द गुप्ता, खिरेन्द्र कुमार पटेल,  शिबि पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर शऋषा ठाकुर, एसडीएम रायगढ़  प्रवीण तिवारी, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक आयुक्त आदिवासी  महेश शर्मा, सहायक संचालक खनिज राजेश माल्वे, खेल अधिकारी श्री अमित सिंह मरकाम, प्राचार्य श्री राजेश डेनियल, एएफओ  रसिया खान, सहायक संचालक मत्स्य एम.के.पाटले,  मनीष पवार,  डी.आर.खर्रा,  महेश पटेल, एसपीओ पीडब्लूडी  एम.एस.नायक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!