*लोकसभा चुनाव हारे मोहन बड़ौली हरियाणा BJP के नए अध्यक्ष बने विधानसभा चुनाव से पहले ब्राह्मण वोट पर नजर,_दिल्ली NCR से बृजेश मालवीय युगेस्वर की रिपोर्ट

*लोकसभा चुनाव हारे मोहन बड़ौली हरियाणा BJP के नए अध्यक्ष बने विधानसभा चुनाव से पहले ब्राह्मण वोट पर नजर,*

_दिल्ली NCR से बृजेश मालवीय युगेस्वर की रिपोर्ट_

हरियाणा  में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। भाजपा ने सोनीपत के राई से विधायक मोहन लाल बड़ौली को नया अध्यक्ष बना दिया है। बड़ौली पार्टी का बड़ा ब्राह्मण चेहरा हैं।

बड़ौली ने हाल ही में सोनीपत लोकसभा सीट से चुनाव हार गए थे था।  चुनाव से पहले भाजपा ने बड़ौली को प्रधान बनाकर 7.5% ब्राह्मण वोट बैंक पर दांव खेला है।

बड़ौली ने छोटे वर्कर के रूप में राजनीतिक पारी शुरू की थी। पहले उन्होंने सोनीपत के बहालगढ़ चौक के पास कपड़ा मार्केट में एक दुकान चलाई। इसके बाद 1989 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में शामिल हुए। इसके बाद भाजपा में आ गए। 2019 में कांग्रेस के गढ़ राई में उन्होंने पहला विधानसभा चुनाव लड़ा और जीतकर विधायक बने।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बड़ौली ने कहा कि इस जिम्मेदारी को देने के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!