
हरियाणा के युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या , परिवार ने सरकार से शव को भारत लाने की गुहार
बृजेश मालवीय युगेस्वर की रिपोर्ट
हरियाणा के करनाल के 26 वर्षीय युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक को करीब ढाई साल से अमेरिका में नौकरी कर रहा था ।
बीती रात काम से घर लौटते वक्त उसे गोली मारी गई। परिवार ने सरकार से बेटे के शव को भारत लाने की गुहार लगाई है।
कूरियर का काम करता था निसिंग के सराफा बाजार निवासी पवन कुमार वर्मा ने बताया कि बेटा मोनू डेल्फिया न्यूयॉर्क में रहता था। यहां वह कूरियर का काम करता था।
बेटे के पास ही एक लड़का रहता है, उसी ने कॉल करके बताया वारदात के बारे में बताया। लड़के बताया कि फायरिंग में मोनू के अलावा 2 और लड़कों की मौत हुई।
मोनू के पिता ने बताया कि मेरे पांच बच्चे हैं। तीन लड़कियां और दो लड़के हैं। मोनू सबसे छोटा लड़का था। मैने बैंक और रिश्तेदारों से कर्ज लेकर मोनू को अमेरिका भेजा था। उसकी भी भरपाई नहीं हो पाई थी। वह कर्ज भी लौटाना है। बेटा भी नहीं रहा और अब उसकी बॉडी भारत लाने के लिए आर्थिक तंगी आड़े आ रही है। भाई की शादी में 8 साल का था।