

हरियाणा में डॉक्टर हडताल पर अस्पतालों में OPD औरइमरजेंसी ठप, पोस्टमॉर्टम भी नहीं होंगे
बृजेश मालवीय युगेस्वर की रिपोर्ट
हरियाणा में डॉक्टर हडताल पर अस्पतालों में OPD औरइमरजेंसी ठप, पोस्टमॉर्टम भी नहीं होंगे
बृजेश मालवीय युगेस्वर की रिपोर्ट
हरियाणा में सभी सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर आज सुबह 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान अस्पतालों में किसी मरीज की जांच नहीं होगी, OPD ठप रहेगी और आपातकालीन सेवाएं भी नहीं मिलेंगी। हड़ताल के दौरान डॉक्टर लाशों के पोस्टमॉर्टम भी नहीं करेंगे।
आज सुबह बढ़ी संख्या में मरीज डॉक्टरों की हड़ताल के दौरान OPD में पहुंचे गए है।
हड़ताल के दौरान सिविल अस्पताल, SHS व PHC में भी OPD के साथ इमरजेंसी सेवाएं, गायनी में डिलीवरी भी बंद रखी जाएंगी। ऐसे में मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
मुख्य प्रधान सचिव को मिली मामले से निपटने की जिम्मेदारी हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन और स्वास्थ्य सचिव सुधीर राजपाल के बीच कई दौर की वार्ता बेनतीजा रहने के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। CM नायब सैनी ने अब इस मामले से निपटने के लिए मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर को काम पर लगाया है। आज 12 बजे खुल्लर ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को मीटिंग करेंगें।