मुंबई में चोरी 10 लाख की घड़ियां मोतिहारी से बरामद, लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही पुलिस

ब्यूरो चीफ संवाददाता मंसुर आलम

ब्यूरो चीफ संवाददाता मंसुर आलम

*ब्रेकिंग खबर।*

*मुंबई में चोरी 10 लाख की घड़ियां मोतिहारी से बरामद, लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही पुलिस*




*खबरें विस्तार से,*

*मोतिहारी* _मुंबई में शटर तोड़कर हुई 25 लाख की घड़ी चोरी मामले में मुंबई पुलिस ने मोतिहारी पुलिस की मदद से मोतीहारी के *घोड़ासहन* में छापामारी कर करीब 10 लाख की घड़ी बरामद की हैं। स्थानीय पुलिस के सहयोग से *घोड़ासहन* के हसन नगर में स्थित मोबिन देवान के घर में छापामारी कर उक्त चोरी की घड़ियां बरामद की गई हैं। उसके बाद मुंबई पुलिस बरामद हुई घड़ियों को अपने साथ ले गई।जानकारी के अनुसार, बीती 19 जुलाई की सुबह शटर कटवा गिरोह के बदमाशों ने एक घड़ी शोरूम का शटर तोड़ कर 25 लाख की महंगी घड़ियां चुरा ली थीं। उसके बाद मुंबई पुलिस ने शटर कटवा गिरोह के सक्रिय सदस्य मोबिन देवान को मुंबई में ही छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया था। अब उसकी निशानदेही पर उसके घर में ही छापामारी कर उक्त घड़ियां बरामद की गई हैं। मुंबई पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है।गौरतलब है कि मोतिहारी के *घोड़ासहन* का शटर कटवा गिरोह पूरे देश में कुख्यात है। लगभग देश के कोने-कोने की पुलिस लगातार *घोड़ासहन* में किसी न किसी मामले को लेकर छापामारी करती रहती है। बता दें  कि पिछले दो दिन पहले ही महाराष्ट्र पुलिस 53 लाख के आईफोन चोरी मामले में *घोड़ासहन* से एक शटर कटवा गिरोह के सक्रिय सदस्य को मोतिहारी पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर अपने साथ मुंबई ले गई थी।_

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!