सीकर—मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगलिया धूणी पीठ पर लगाई धोक, मुख्यमंत्री शर्मा ने की प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना।भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।

अंशुल माथुर सीकर

सीकर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को जिले के सांगलिया में आए। मुख्यमंत्री ने सांगलिया धूणी पीठ पर धोक लगाकर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने धूणी के पीठाधीश्वर स्वामी ओमदास महाराज सहित उपस्थित संत-महात्माओं से आशीर्वाद लिया। उन्होंने यहां समाधियों को नमन करते हुए संतों का स्मरण भी किया। सांगलिया धूणी पीठ के संत शिरोमणि श्री श्री 1008 श्री बाबा खींवादास जी महाराज की 23वीं पुण्यतिथि पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री खींवादास महाराज की समाधि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ धोद विधायक गोरधन वर्मा, खंडेला विधायक सुभाष मील, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, जिलाध्यक्ष डॉ. कमल सिखवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता साथ रहे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हैलीपेड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत ।
जिला मीडिया संयोजक जितेंद्र माथुर ने बताया कि सांगलिया स्थित धूणी पीठ पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हैलीपेड पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, धोद विधायक गोरधन वर्मा, खंडेला विधायक सुभाष मील, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. कमल सिखवाल, जिला महामंत्री संजय शर्मा, श्रवण चौधरी, ओमप्रकाश बिजारणियां, गजानंद कुमावत, सुनीता रणवां, गोविंदराम बिजारणियां, प्रभुसिंह शेखावत, शोभ सिंह अनोखू, बाबुसिंह बाजौर, मूलचंद रणवां, मनोहर देवी सरपंच, दयाल सिंह भिराना, रणवीर सिंह बिजारणियां, राजेश रोलन, बलदेव सिंह हरिपुरा, भंवर सिंह, राजवीर सिंह किरडोली, सत्यनारायण पारीक आदि ने स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!