बगरू :-दहमीकलां सरपंच गणेश कुमावत व पवालिया सरपंच रामराज चौधरी दिल्ली मे सेवा श्री रतन अवार्ड से सम्मानित

बगरू से नंदकिशोर की रिपोर्टदहमीकलां सरपंच गणेश कुमावत व पवालिया सरपंच रामराज चौधरी दिल्ली मे सेवा श्री रतन अवार्ड से सम्मानित

आज अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच के द्वारा कृष्णन मेनन भवन दिल्ली में दहमीकला सरपंच गणेश कुमावत,पवालिया सरपंच रामराज चौधरी,मोखमपुरा सरपंच रामजीलाल चौधरी सरपंच संघ अध्यक्ष मोजमाबाद बोराज सरपंच सुरेंद्र मीणा प्रदेश मंत्री सरपंच संघ,महला सरपंच राजकुमार जाजोरिया का नेपाल के प्रथम महामहिम उपराष्ट्रपति परमानंद झा,भूटान के कैबिनेट मंत्री लोकनाथ शर्मा,उत्तर प्रदेश सांसद भैरूप्रसाद मिश्र,सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के वरिष्ठ वकील AP सिंह ,समरसता मंच के महावीर टोरडी, कुलदीप शर्मा के द्वारा 192 देशों के राष्ट्रीय ध्वजो के नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में सरपंचों का दुपट्टा,शोल,माला,प्रशस्तिपत्र व शील्ड देकर सेवा श्रीरत्न अवार्ड से सम्मानित किया सरपंच गणेश कुमावत,रामराज चौधरी,रामजीलाल चौधरी,सुरेन्दर मीणा व राजकुमार जाजोरिया को यह अवार्ड अपने अपने क्षेत्र मे जनसेवा के लिए मिला अवार्ड मिलने पर सभी सरपंचों ने अपने अपने क्षेत्र की जनता का धन्यवाद ज्ञापित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!