महाराष्ट्र एटीएस ने चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है—विजय कुमार भारद्वाज

मुंबई/ महाराष्ट्र: महाराष्ट्र ATS ने चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। रियाज हुसैन शेख (33), सुल्तान सिद्दीक शेख (54), इब्राहिम शफीउल्ला शेख (44) और फारुक उस्मानगनी शेख (39) ने फर्जी दस्तावेजों से इनमें रियाज शेख और सुल्तान शेख ने तो पिछले महीने लोकसभा चुनाव में मुंबई में वोट भी डाले थे। अन्य गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं – इब्राहिम शेख और फारुख शेख। ATS की जुहू यूनिट के सीनियर इंस्पेक्टर अजय सावंत और एपीआई मानकर की जांच में पता चला कि आरोपियों ने भारतीय पासपोर्ट भी बनवा लिए हैं। इनसे पूछताछ में 6 और बांग्लादेशी नागरिकों के नाम सामने आए हैं। ये भी भारतीय पासपोर्ट बनवाने में कामयाब हो गए हैं। ATS ने इन्हें फरार घोषित किया हुआ है। ATS के स्पेशल आईजी चंद्रकिशोर मीणा को इनके बारे में टिप मिली थी। सबके मुंबई ठिकानों पर रेड डाली गई। पता चला कि जो आरोपी गिरफ्तार हुए और जो फरार हैं, सभी पहले भी अरेस्ट हो चुके हैं। सभी जमानत पर चल रहे थे। केस कोर्ट में पेंडिंग हैं।
गिरफ्तार बांग्लादेशी।नियम है कि जिनके खिलाफ FIR दर्ज होती है, उनके पासपोर्ट तब तक नहीं बन सकते, जब तक कि कोर्ट परमिशन न दे। बावजूद इसके ये बांग्लादेशी आरोपी भारतीय पासपोर्ट बनवाने में कामयाब हो गए।सऊदी अरब भी घूम आए।एक अधिकारी के अनुसार, कई लोग फर्जी दस्तावेज बनवाकर आधार कार्ड बनवा लेते हैं। आधार केंद्र पर इनका कोई वेरिफिकेशन नहीं होता। इसके बाद पासपोर्ट के लिए एप्लीकेशन दे देते हैं और कुछ अन्य फर्जी दस्तावेज देकर उनके पासपोर्ट भी बन जाते हैं। मंगलवार को गिरफ्तार आरोपियों में से एक तो सऊदी अरब भी जाकर लौट आया। ATS टेरर एंगल से भी इनकी पड़ताल कर रही है।1999 में IC 814 विमान को नेपाल से हाईजैक करके कंधार ले जाया गया था। तब भी पता चला था कि उस केस के पाकिस्तानी आरोपियों के पासपोर्ट मुंबई में बने थे।पिछले साल भी बांग्लादेशियों से मिले थे।भारतीय पासपोर्ट।पिछले साल बोरिवली पुलिस ने भी कई बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने फर्जी दस्तावेज देकर पुणे से पासपोर्ट बनवाए थे। पिछले महीने ही इनको मुंबई की कोर्ट ने सजा सुनाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!